फिटकोरिया पंचायत के पतरोडीह में डोभा में डूबकर भाई-बहन की मौत, गांव में मातम…

Share This News

गिरिडीह। बेंगाबाद प्रखंड के फिटकोरिया पंचायत अंतर्गत पतरोडीह गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। गांव के दिनेश दास के आठ वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार और छह वर्षीय पुत्री रितिका कुमारी की डोभा में डूबने से मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया।

Advertisement

IMG-20250603-WA0001

IMG-20250603-WA0002

परिजनों ने बताया कि दिनेश दास अपने परिवार के साथ गुजरात के सूरत शहर में रहते हैं। लंबे समय से बीमार चल रहे पिता के इलाज के लिए वे 22 अगस्त को परिवार सहित पैतृक गांव लौटे थे। इस बीच बुधवार की दोपहर प्रिंस और रितिका शौच जाने के बहाने घर से निकले, लेकिन देर तक वापस नहीं लौटे।

 

खोजबीन के दौरान डोभा किनारे उनके कपड़े मिले। आशंका होने पर ग्रामीणों ने डोभा में छलांग लगाई। काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को पानी के भीतर से बाहर निकाला गया। आनन-फानन में उन्हें महेशमुंडा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर किया गया। सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

 

परिवार ने पोस्टमार्टम से इनकार करते हुए शव को घर ले आया। घर पहुंचते ही परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। मां बार-बार बेहोश हो रही थीं, जिन्हें ग्रामीण किसी तरह संभाल रहे थे।

 

बताया गया कि प्रिंस और रितिका ही दिनेश दास की एकमात्र संतान थे। उनकी असमय मौत से पूरा गांव शोकाकुल है।