गिरिडीह-धनबाद रोड पर भीषण सड़क हादसा, सवारी गाड़ी और ट्रक की टक्कर में तीन की मौत, कई घायल…

Abhimanyu Kumar
1 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह से इस वक्त एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। गिरिडीह-धनबाद मुख्य मार्ग पर स्थित बड़कीटांड़ जंगल के पास शुक्रवार को एक सवारी गाड़ी और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सवारी गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि ट्रक भी पलट गया। इस भयावह हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Advertisement

IMG-20250603-WA0001
IMG-20250603-WA0001
IMG-20250603-WA0002
IMG-20250603-WA0002

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मृतक सभी तारा थाना क्षेत्र के मानकडीहा गांव के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि सभी मजदूरी का काम खत्म कर अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

Advertisement

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को तुरंत गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, कुछ घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

 

पुलिस ने घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *