विश्व पर्यटन दिवस पर खंडोली डैम में साफ-सफाई, पौधारोपण व एडवेंचर गतिविधियां का भव्य आयोजन…

Abhimanyu Kumar
1 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर जिले के अधिसूचित पर्यटन स्थलों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य आयोजन स्थल खंडोली डैम में साफ-सफाई अभियान, पौधारोपण और साहसिक जलक्रीड़ा गतिविधियां संपन्न हुईं।

अभियान में स्कूलों के छात्र-छात्राओं, जिला खेल कार्यालय से जुड़े खिलाड़ियों, महिला स्वयं सहायता समूहों और पर्यटकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने “एक पेड़ आपके नाम” कार्यक्रम के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

Advertisement

IMG-20250603-WA0001

IMG-20250603-WA0001

IMG-20250603-WA0002

IMG-20250603-WA0002

से

खंडोली डैम में वॉटर स्पोर्ट्स और एडवेंचर गतिविधियों का आयोजन कर संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) की थीम Tourism and Sustainable Transformation को बढ़ावा दिया गया।

इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी सह पर्यटन नोडल पदाधिकारी ने खंडोली डैम की पर्यटन संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए जिलेवासियों से सक्रिय भागीदारी की अपील की। वहीं, जिला पर्यटन विशेषज्ञ अमन राज, मुख्य प्रशिक्षक कोच मुकेश कुमार, अशुतोष कुमार और कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स भी मौजूद रहे।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page