गांवा डबल मर्डर केस का मुख्य आरोपी पुलिस हिरासत में गर्दन काट कर आत्महत्या का प्रयास, हालत नाजुक…

Abhimanyu Kumar
2 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह जिले के गांवा थाना क्षेत्र में डबल मर्डर केस के मुख्य आरोपी श्रीकांत चौधरी ने मंगलवार को पुलिस हिरासत में आत्महत्या का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि लॉकअप में लाने के कुछ देर बाद ही आरोपी ने किसी धारदार हथियार से अपनी गर्दन का”ट ली। अचानक हुई इस घटना से थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

Advertisement

खू”न से लथपथ हालत में आरोपी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उसे गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, आरोपी की ग”र्दन पर गहरे घाव हैं और हालत नाजुक बनी हुई है।

 

इस घटना ने गांवा थाना पुलिस पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि पुलिस अभिरक्षा में आरोपी के पास धार”दार हथियार आया कहां से? जब उसने आत्म”हत्या का प्रयास किया तो मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी क्या कर रहे थे? इन सवालों ने थाना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर संदेह खड़ा कर दिया है।

Advertisement

IMG-20250603-WA0001

IMG-20250603-WA0001

IMG-20250603-WA0002

IMG-20250603-WA0002

वहीं, ग्रामीणों के बीच यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि, अब तक पुलिस प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page