गिरिडीह में दीदी सेवा फाउंडेशन, टीम जे जे एवं स्माइल फॉर ऑल ने बच्चों संग मनाई दीपावली….

Abhimanyu Kumar
4 Min Read
Highlights
  • मलिन बस्ती में बांटे गिफ्ट, बच्चों ने बोला थैंक्यू...
  • संस्था के सदस्यों ने कहा, मासूम के चेहरो पर खुशी देखकर दिल को सुकून मिलता हैं...
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिले के दीदी सेवा फाउंडेशन, टीम जे जे एवं स्माइल फॉर ऑल संस्था ने संयुक्त रूप से सुदूरवर्ती इलाकों में बच्चों के साथ दीपावली का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर बच्चों ने दीप जलाए, मिठाइयां और फुलझड़ियां पाईं, पटाखे फोड़े और खुशियों से माहौल रोशन हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत स्नेहदीप वृद्धा आश्रम गिरिडीह से किया गया, उसके उपरांत सोनबाद, मिशनरीज ऑफ चैरिटी अनाथ आश्रम, कोलड़ीहा में बच्चें, बूढ़े, महिला और वृद्धजनों के साथ दीपावली का त्योहार मनाया गया। इस अवसर पर वृद्धजनों को मिठाइयां और नए कपड़े वितरित किए।

उपहार पाकर वृद्ध आश्रम में रह रहे लोगों ने सभी का आभार व्यक्त किया। गरीब परिवार के बच्चों व महिलाओं के बीच मिठाई, दीपक, घी, बाती और बच्चों के लिए पटाखे, फुलझड़ी, कपड़े, कॉपी-कलम, चॉकलेट का वितरण किया गया।

Advertisement..

बच्चों ने संस्था के सदस्यों के साथ खूब मस्ती की उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। संस्था के सदस्यों ने कहा कि मासूम के चेहरो पर खुशी देखकर दिल को सुकून मिलता हैं। सभी सदस्यों का खुशी का ठिकाना नहीं था। अपने बच्चों को खुशी से झूमता देख बच्चों के साथ-साथ उनके माता-पिता भी खुशी से झूम उठे। उन्होंने संस्था के सदस्यों को आशीर्वाद दिया। मौके पर दीदी सेवा फाउंडेशन के सदस्य परिणय सिन्हा ने कहा कि दीदी सेवा फाउंडेशन की संरक्षक जमुआ विधायक मंजू कुमारी हैं। उनके ही दिशा निर्देश पर संस्था लगातार हर क्षेत्र में काम करते आ रहा हैं। कहा कि इस संस्था द्वारा गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना, इस संस्थान का सर्वप्रथम प्राथमिकता हैं।

Advertisement

स्माइल फॉर ऑल के सदस्य सौरभ सहाय ने कहा कि संस्था द्वारा कई वर्षों से गरीब, असहाय, जरूरतमंद, वृद्धा और बच्चों के साथ दिवाली के मौके पर खुशियां बाटी जाती है। इसे दिलवालों की दिवाली के तौर पर मनाया जाता है।

 

संस्था की सदस्य नेहा कुमारी ने कहा कि समाज में ऐसे कई बच्चे और परिवार हैं जिनके पास सीमित संसाधन हैं, इसलिए उनके साथ मिलकर त्योहार मनाना चाहिए ताकि उनके जीवन में भी उजाला फैल सके। टीम जे जे के सदस्य श्रेयांश सौरभ, सुमन वर्मा, प्रिया वैदेही, श्रृष्टि गुप्ता ने कहा कि इस संस्था का उद्देश्य केवल सेवा नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना है। दीपावली हमें यह सिखाती है कि अंधकार चाहे कितना भी गहरा क्यों न हो, एक छोटा दीपक भी उसे दूर कर सकता है। उन्होंने बताया कि हर साल यह कार्यक्रम विशेष रूप से मलिन बस्ती के बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए आयोजित किया जाता है।

संस्था के सदस्य शुभम सौरभ, समीर सिन्हा ने कहा कि हरेक साल दीपावली के अवसर पर वैसे जगहों पर हम सब जाने का प्रयास करते हैं जहाँ दीपावली पर्व उनलोगों के लिए आम दिन की तरह होता है। मौके पर संस्था के परिणय सिन्हा, सौरभ सहाय, श्रेयांश सौरभ, नेहा कुमारी, प्रिया वैदेही, श्रृष्टि गुप्ता, निकिता भदानी, काजल कुमारी, अश्मिता कुमारी, सुमन वर्मा, अंजली गुप्ता, शुभम सौरभ, समीर सिन्हा, ऋषिका गुप्ता, आकांक्षा, सोमन, अनुपम सिन्हा आदि अन्य सदस्य मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page