गिरिडीह। लोकआस्था के महापर्व छठ को लेकर पूरा गिरिडीह श्रद्धा और उल्लास से सराबोर दिखाई दे रहा है। सूर्य उपासना के इस पावन पर्व पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए जिला प्रशासन और नगर निगम पूरी मुस्तैदी के साथ तैयारियों में जुटे हैं।

पत्रकार के रूप में जब हमारी टीम ने शहर के प्रमुख छठ घाटों — अरघा घाट और शिव शक्ति घाट — का दौरा किया, तो वहाँ सफाई और साज-सज्जा का काम जोरों पर दिखाई दिया।

नगर निगम की ओर से जेसीबी मशीनों की मदद से घाटों की मिट्टी हटाने और समतलीकरण का कार्य किया जा रहा है। सफाईकर्मी दिन-रात घाटों को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने में लगे हुए हैं।

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निर्देश पर शहर के सभी छठ घाटों की मरम्मत और सफाई की जिम्मेदारी नगर निगम ने अपने हाथों में ली है। वहीं, विभिन्न छठ पूजा समितियाँ भी घाटों की आकर्षक सजावट में जुटी हैं। रंगीन झालरों, लाइटों और फूलों से घाटों को सजाया जा रहा है, ताकि व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं को पूजा के समय एक शांत और भव्य माहौल मिल सके।

शहर में हर ओर छठ पर्व की रौनक दिखाई दे रही है। बाज़ारों में पूजा सामग्री की खरीददारी के लिए भीड़ उमड़ रही है और घर-घर में ठेकुआ व प्रसाद बनाने की तैयारियाँ चल रही हैं।

मैं अभिमन्यु कुमार पिछले चार वर्षों से गिरिडीह व्यूज में बतौर “चीफ एडिटर” के रूप में कार्यरत हुं,आप मुझे नीचे दिए गए सोशल मीडिया के द्वारा संपर्क कर सकते हैं।