गिरिडीह में शुक्रवार को जिला उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर जिला नजारत उप समाहर्ता आशुतोष ठाकुर की देखरेख में जनता दरबार लगाया गया। इस दौरान जिले के कई इलाकों से लोग अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।
जनता दरबार में भूमि विवाद, मईया सम्मान योजना की दिक्कतें, दिव्यांगजनों के लिए ट्राईसाइकिल की मांग, दाखिल-खारिज, पेंशन, राशन कार्ड, भू-अर्जन, पेयजल, अबुआ आवास योजना, स्वास्थ्य सेवाओं और स्कूल संचालन जैसी समस्याएं सामने आईं।
Advertisement
श्री ठाकुर ने सभी लोगों की बातें ध्यान से सुनीं और कई मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। बाकी आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजते हुए जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर है और हर समस्या का निपटारा समय पर किया जाएगा।
मैं अभिमन्यु कुमार पिछले चार वर्षों से गिरिडीह व्यूज में बतौर “चीफ एडिटर” के रूप में कार्यरत हुं,आप मुझे नीचे दिए गए सोशल मीडिया के द्वारा संपर्क कर सकते हैं।