झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, गिरिडीह सहित 12 जिलों में येलो वार्निंग जारी

Pintu Kumar
1 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह : नवरात्र की नवमी के दिन झारखंड के कई जिलों में दोपहर से ही झमाझम बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के अनुसार 1 से 3 अक्टूबर तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण राज्य के 12 जिलों – पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, जामताड़ा, देवघर, गिरिडीह, धनबाद और बोकारो – में 2 और 3 अक्टूबर को येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं रांची समेत अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि अंडमान के उत्तरी भाग में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन से बंगाल की खाड़ी के मध्य और उत्तरी हिस्से में निम्न दबाव क्षेत्र विकसित हो सकता है, जिसका असर ओडिशा, आंध्र प्रदेश और झारखंड तक दिखेगा।

बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज होगी जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि, विभाग ने यह भी कहा कि मॉनसून अब अपने अंतिम चरण में है और इसके बाद बारिश की संभावना काफी कम रह जाएगी।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page