गिरिडीह जिले मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की 4.53 लाख लाभुकाओं के खातों में भेजी गई ₹113 करोड़ से अधिक की राशि..

Niranjan Kumar
2 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के शुभ अवसर पर झारखंड सरकार ने महिलाओं को एक विशेष उपहार स्वरूप आर्थिक सशक्तिकरण का संदेश दिया है। मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के निर्देशानुसार तथा नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री श्री सुदीव्य कुमार के अथक प्रयासों से राज्यभर की महिलाओं को “मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” के अंतर्गत सम्मान राशि का भुगतान किया गया है।

इसी क्रम में गिरिडीह जिले की 4,53,643 लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में आधार बेस्ड डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से ₹2,500 प्रति लाभुक की दर से कुल ₹1,13,41,07,500 (एक सौ तेरह करोड़ इकतालीस लाख सात हजार पाँच सौ रुपये) की राशि का भुगतान किया गया है। यह भुगतान अक्टूबर माह की सम्मान राशि के रूप में किया गया है।

प्रखंडवार लाभुकों की संख्या (अक्टूबर माह):

• गिरिडीह – 39,507 लाभुक

• गिरिडीह नगर निगम – 26,646 लाभुक

• बेंगाबाद – 28,835 लाभुक

• गांडेय – 32,679 लाभुक

• जमुआ – 53,399 लाभुक

• देवरी – 34,323 लाभुक

• तिसरी – 13,684 लाभुक

• गांवा – 21,387 लाभुक

• धनवार – 47,242 लाभुक

• धनवार नगर पंचायत – 2,150 लाभुक

• बिरनी – 34,894 लाभुक

• सरिया – 25,264 लाभुक

• सरिया नगर पंचायत – 2,357 लाभुक

• बगोदर – 31,358 लाभुक

• डुमरी – 41,555 लाभुक

• पीरटांड़ – 18,363 लाभुक

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page