धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती एवं झारखंड राज्य स्थापना दिवस 2025 पर झंडा मैदान में भव्य जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

Share This News

गिरिडीह: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह 2025 के उपलक्ष्य में ऐतिहासिक झंडा मैदान, गिरिडीह में भव्य जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री सुदीव्य कुमार, माननीय मंत्री (उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, नगर विकास, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेल व युवा विभाग, झारखंड सरकार), राज्यसभा सांसद, उपायुक्त गिरिडीह, पुलिस अधीक्षक, जिला बी-सूत्री अध्यक्ष व अन्य गणमान्यों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

उपायुक्त का संबोधन: “झारखंड की 25 वर्ष की यात्रा संघर्ष, अस्मिता और विकास की कहानी”

उपायुक्त ने अपने स्वागत संबोधन में भगवान बिरसा मुंडा सहित सिद्धो-कान्हो, चाँद-भैरव, तिलका मांझी, जयपाल सिंह मुंडा जैसे क्रांतिकारियों को नमन किया।

उन्होंने कहा कि झारखंड अपने 25 वर्ष पूरे कर एक नए विकासशील दौर में प्रवेश कर चुका है।

उन्होंने जिले के प्रमुख विकास कार्यों की जानकारी दी—

बोरो हवाई अड्डा निर्माण

सर जे.सी. बोस विश्वविद्यालय की स्थापना

राष्ट्रीय राजमार्ग 114 का सुदृढ़ीकरण

नया समाहरणालय भवन (पपरवाटांड)

न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन का निर्माण

बराकर जैव विविधता पार्क

MSME और उद्योगों को बढ़ावा

इंजीनियरिंग एवं मेडिकल कॉलेज की स्थापना

उपायुक्त ने कहा कि गिरिडीह जिला शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, पेयजल, कृषि और अवसंरचना सहित सभी क्षेत्रों में नई ऊँचाइयों को छू रहा है।

मंत्री सुदीव्य कुमार का संबोधन: “आज का दिन ऐतिहासिक, सौभाग्य और गौरव का क्षण”

माननीय मंत्री ने कहा कि 15 नवंबर झारखंड के लिए अत्यंत पावन तिथि है—

भगवान बिरसा मुंडा की जन्मजयंती

झारखंड की स्थापना दिवस

25वीं रजत जयंती वर्ष

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर वर्ग, विशेषकर आदिवासी समाज और विशेष जनजाति समूहों के लिए योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा संचालित प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी—

सर्वजन पेंशन योजना

अबुआ आवास योजना

मईया सम्मान योजना

सावित्रीबाई फुले समृद्धि योजना

सीएम रोजगार सृजन योजना

गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना

कार्यक्रम में झारखंड आंदोलनकारियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को भगवान बिरसा मुंडा का मोमेंटो, शॉल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मंत्री ने कहा कि यह सम्मान ‘उलगुलान’ आंदोलन की विरासत को आगे बढ़ाने का प्रतीक है।

307.94 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

स्थापना दिवस समारोह में माननीय मंत्री द्वारा 307.94 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास किया गया।

 

Related Post