गिरिडीह: गिरिडीह के घोड़थंबा में होली के दौरान हुई हिंसक घटना को लेकर प्रदेश भाजपा ने आक्रोश व्यक्त किया है। सोमवार को नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, जमुआ विधायक मंजू कुमारी और बगोदर विधायक नागेंद्र महतो घोड़थंबा पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और बाजार का दौरा किया।
पत्रकारों से बात करते हुए बाबूलाल मरांडी ने गिरिडीह पुलिस और घोड़थंबा ओपी पुलिस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दो समुदायों के बीच हुई हिंसा के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराया। मरांडी ने कहा कि पुलिस ने होली के जुलूस को मस्जिद के पास से जाने से रोक दिया, जिसका कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि मस्जिद के ऊपर से पेट्रोल बम और पत्थर फेंके गए, जिससे यह स्पष्ट होता है कि हेमंत सरकार के वोट बैंक के लोगों ने पहले से ही दंगा भड़काने की तैयारी कर रखी थी।
मरांडी ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस उन लोगों को पकड़ रही है जो होली के जुलूस में शामिल थे, जबकि उन लोगों को नहीं पकड़ा जा रहा है जो घरों पर पत्थर फेंक रहे थे और दुकानों को जला रहे थे।
जमुआ विधायक मंजू कुमारी और बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने भी हेमंत सरकार पर निशाना साधा और उन पर रास्ता भटकने का आरोप लगाया।