गिरिडीह पचंबा–द्वारपहरी होते हुए जमुआ तक सड़क चौड़ीकरण परियोजना को कैबिनेट की स्वीकृत ,पढ़े पूरी ख़बर…

Share This News

गिरिडीह। गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन की पहल पर गिरिडीह जिले की महत्वपूर्ण सड़क पचंबा–द्वारपहरी होते हुए जमुआ तक के मजबूतीकरण एवं चौड़ीकरण कार्य को झारखंड सरकार की कैबिनेट से स्वीकृति मिल गई है।

Advertisement

पथ निर्माण विभाग द्वारा मंत्रिपरिषद हेतु तैयार संलेख के अनुसार, गिरिडीह-जमुआ रोड (राज्य मार्ग-13) के वाइडनिंग एवं स्ट्रेंथनिंग/रिकंस्ट्रक्शन ऑफ एक्सिस्टिंग पवमेंट टू टू लेन विद पाव्ड शोल्डर कार्य पर कुल ₹133 करोड़ 1 लाख 85 हजार 200 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

 

परियोजना के तहत 28.44 किलोमीटर लंबी सड़क का दो लेन विद पाव्ड शोल्डर निर्माण किया जाएगा। साथ ही पुराने कल्वर्ट्स और पुलों को भी बदला जाएगा। वर्तमान में सड़क की चौड़ाई 5.5 मीटर है, जिसे बढ़ाकर 10 मीटर किया जाएगा।

Advertisement

यह सड़क गिरिडीह जिले की प्रमुख सड़कों में से एक है, जो कोडरमा एनएच-10 से प्रारंभ होकर खोरीमहुआ–जमुआ–गिरिडीह होते हुए गोविंदपुर (एनएच-19) तक जाती है। राज्य मार्ग-13 तीन भागों में विभक्त है —

कोडरमा प्रमंडल: कोडरमा–जमुआ पथ (खोरीमहुआ तक) लंबाई 49.50 किमी

गिरिडीह प्रमंडल: जमुआ तक 28.44 किमी

धनबाद प्रमंडल: गिरिडीह से गोविंदपुर तक का हिस्सा

गांडेय विधायक ने अपने X अकाउंट के जरिए यह जानकारी साझा की हैं उन्होंने लिखा आज गाँडेय की जनता के लिए कैबिनेट द्वारा पचंबा से द्वारपहरी होते हुए जमुआ तक सड़क के मज़बूतीकरण एवं चौड़ीकरण की स्वीकृति दी गई है।

 

इस निर्णय से क्षेत्र के लोगों को सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को नई गति मिलेगी। इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी का हृदय से आभार।

 

अधिकारियों के अनुसार, इस परियोजना के पूर्ण होने पर क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और स्थानीय व्यापार एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी।

Related Post