झारखंड की पहली महिला DGP बनीं तदाशा मिश्रा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की शिष्टाचार भेंट…

झारखंड की पहली महिला डीजीपी ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात कर कई मुख्य बिंदुओं पर चर्चा हुई...

Abhimanyu Kumar
3 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शुक्रवार को राज्य की नवनियुक्त प्रभारी पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक तदाशा मिश्रा ने मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री से पहली औपचारिक भेंट थी।

Advertisement

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री और डीजीपी के बीच राज्य की विधि-व्यवस्था की स्थिति, अपराध नियंत्रण, पुलिस व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने, तथा आम जनता की सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने डीजीपी मिश्रा को उनके नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं देते हुए राज्य में कानून-व्यवस्था को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता के रूप में बनाए रखने के निर्देश दिए।

महिला नेतृत्व की नई मिसाल

तदाशा मिश्रा झारखंड की पहली महिला प्रभारी डीजीपी बनी हैं। उनके पदभार ग्रहण करने से राज्य पुलिस बल में महिला नेतृत्व का एक नया अध्याय शुरू हुआ है। पुलिस विभाग में उनके आगमन से नई ऊर्जा, उत्साह और आत्मविश्वास का माहौल देखा जा रहा है। मिश्रा ने पहले भी कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए उत्कृष्ट कार्य किया है, जिससे उनके अनुभव का लाभ अब पूरे राज्य को मिलेगा।

Advertisement

राज्य पुलिस को मिलेगी नई दिशा

पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता के इस्तीफे के बाद राज्य सरकार ने तदाशा मिश्रा को प्रभारी डीजीपी का दायित्व सौंपा है। सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में सरकार स्थायी डीजीपी की नियुक्ति को लेकर निर्णय ले सकती है। प्रशासनिक हलकों में इस परिवर्तन को एक अहम और सकारात्मक कदम माना जा रहा है, जिससे पुलिस व्यवस्था में नई दिशा और मजबूती आएगी।

 

मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, सरकार राज्य में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, पुलिस-जनसहयोग को बढ़ावा देने और आधुनिक तकनीक के माध्यम से पुलिसिंग को और अधिक पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने की दिशा में काम कर रही है।

 

तदाशा मिश्रा के नेतृत्व में झारखंड पुलिस से यह उम्मीद की जा रही है कि राज्य की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाएगा तथा महिलाओं और वंचित वर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page