नगरपालिका आम चुनाव 2026 के लिए महापौर/अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद चुनाव हेतु निर्वाची व सहायक निर्वाची पदाधिकारी नामित किए गए हैं….

Share This News

गरपालिका आम चुनाव 2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियाँ तेज कर दी हैं। इसी क्रम में गिरिडीह जिले के विभिन्न नगर निकायों में महापौर/अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद के निर्वाचन हेतु निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी की नियुक्ति कर दी गई है।

Advertisement

IMG-20250603-WA0001

IMG-20250603-WA0002

इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त (नगरपालिका) रामनिवास यादव ने जानकारी दी कि झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 एवं झारखंड नगरपालिका निर्वाचन नियमावली 2012 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए संबंधित अधिकारियों को नामित किया गया है।

Advertisement

नामित निर्वाची पदाधिकारी अपने-अपने नगर निकाय क्षेत्रों में महापौर, नगर पंचायत अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद के चुनाव की संपूर्ण प्रक्रिया का संचालन करेंगे, जबकि सहायक निर्वाची पदाधिकारी चुनाव कार्यों में उन्हें सहयोग प्रदान करेंगे। सभी अधिकारियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्धारित कानूनी प्रावधानों के तहत निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी चुनाव कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Advertisement

इस क्रम में गिरिडीह नगर निगम के महापौर पद, विभिन्न वार्डों के पार्षद पदों के साथ-साथ बड़की सरैया एवं धनवार नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों के लिए अलग-अलग निर्वाची और सहायक निर्वाची पदाधिकारी नामित किए गए हैं।

 

प्रशासन द्वारा की गई इन नियुक्तियों से नगर निकाय चुनाव प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने में सहूलियत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

Related Post