मंईयां सम्मान योजना के नाम पर फर्जी सत्यापन! प्रशासन ने जारी किया अलर्ट…

गिरिडीह में मैया सम्मान योजना के नाम पर फर्जीवाड़े की सूचना

Abhimanyu Kumar
2 Min Read
Highlights
  • सत्यापन के नाम पर लोगों को किया जा रहा गुमराह
  • प्रशासन ने कहा — फिलहाल नहीं चल रहा कोई आधिकारिक अभियान
  • सभी जिलों को ऊपर स्तर से जारी हुआ अलर्ट
  • बिचौलियों और दलालों से सावधान रहने की अपील
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग की ओर से एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी कार्यालय, गिरिडीह द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि कुछ बिचौलियों एवं दलालों द्वारा झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के नाम पर फर्जी प्रपत्र छापकर लाभुकों का तथाकथित “भौतिक सत्यापन” किए जाने की सूचना प्राप्त हुई है।

Advertisement…

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान समय में धरातल पर मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत किसी प्रकार का आधिकारिक सत्यापन अभियान नहीं चलाया जा रहा है। यह भी जानकारी दी गई है कि इस संबंध में ऊपर स्तर से सभी जिलों को सतर्क रहने एवं लोगों को जागरूक करने का निर्देश प्राप्त हुआ है।

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति, बिचौलिये या दलाल के बहकावे में न आएं और बिना पुष्टि किसी को भी दस्तावेज, बैंक जानकारी या पैसे न दें।

साथ ही सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि इस तरह की गतिविधियों पर नजर रखें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें।

प्रशासन ने आम नागरिकों से कहा है कि यदि कोई व्यक्ति मंईयां सम्मान योजना के नाम पर घर-घर जाकर सत्यापन करने, फॉर्म भरवाने या पैसे की मांग करता है, तो इसकी सूचना तुरंत संबंधित प्रखंड कार्यालय या जिला प्रशासन को दें।

यह सूचना आम जनता को जागरूक करने और फर्जीवाड़े से बचाने के उद्देश्य से जारी की गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page