गिरिडीह में फिर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, फुटपाथी दुकानदारों ने उठाए रोजगार और व्यवस्था पर सवाल

Abhimanyu Kumar
1 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह शहर में मंगलवार को नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाने को लेकर विशेष अभियान चलाया। गांधी चौक से बड़ा चौक तक चले इस अभियान के दौरान सड़क किनारे लगे ठेले-खोमचे हटाए गए तथा अवैध रूप से खड़े वाहनों पर कार्रवाई करते हुए कई चालान काटे गए। अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।

कार्रवाई के दौरान फुटपाथी दुकानदारों और अधिकारियों के बीच बहस भी देखने को मिली। दुकानदारों का कहना था कि बिना स्थायी वैकल्पिक व्यवस्था के बार-बार हटाने की कार्रवाई से उनकी रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है। उन्होंने प्रशासन से पहले उचित स्थान उपलब्ध कराने की मांग की।

Advertisement

वहीं नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था को देखते हुए यह अभियान जरूरी है। अधिकारियों के अनुसार, दुकानदारों को हटिया परिसर में दुकान लगाने का विकल्प दिया गया है, लेकिन कई लोग वहां शिफ्ट होने को तैयार नहीं हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page