गिरिडीह पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

Pintu Kumar
1 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह: गिरिडीह साइबर थाना पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बिराजपुर जंगल में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बेंगाबाद थाना क्षेत्र के जुरपनिया निवासी सुरेंद्र कुमार मंडल (27) तथा देवघर जिले के मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के घाघरा निवासी एकराम अंसारी (28) के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे फर्जी मोबाइल एप के माध्यम से लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाते थे। इनके पास से 08 मोबाइल फोन और 07 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।

इस संबंध में साइबर थाना कांड संख्या 19/2026 दिनांक 04 जून 2026 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और साइबर अपराध से जुड़े अन्य नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।

इस छापेमारी अभियान का नेतृत्व साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत ने किया। टीम में पुलिस पदाधिकारी पुनीत कुमार गौतम, विजय भुइयां, गजेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार और सुपाल मंडल समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page