विश्व पर्यावरण दिवस पर नवडीहा विद्यालय में जमुआ विधायक ने किया वृक्षारोपण

Pintu Kumar
1 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

जमुआ: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जमुआ विधायक डॉ. मंजू कुमारी ने नवडीहा उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गई है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण करना चाहिए तथा लगाए गए पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ स्वच्छ वायु, जल संरक्षण और जैव विविधता को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होकर अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page