गिरिडीह में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 4.91 लाख बच्चों को मिलेगी दो बूंद जिंदगी की खुराक

Share This News

गिरिडीह जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को उपायुक्त रामनिवास यादव ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार, सिविल सर्जन डॉ. बच्चा प्रसाद सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

बच्चे को पोलियो का खुराक पिलाते उपायुक्त..

उपायुक्त ने कहा कि पोलियो के प्रति जागरूकता ही बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। भारत भले ही पोलियो मुक्त देशों में शामिल हो, लेकिन इस उपलब्धि को बनाए रखने के लिए प्रत्येक अभियान में बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलानी होगी। उन्होंने बताया कि जिले में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 4,91,038 बच्चों को पोलियो की खुराक देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Advertisement….

अभियान के पहले दिन जिले के 2403 बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई गई, जबकि 29 और 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक देंगी। अभियान के सफल संचालन के लिए 4793 स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है – उपायुक्त 

 

उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को माइक्रोप्लान के अनुसार कार्य करने और शत-प्रतिशत बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को हर बार पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं, ताकि कोई भी बच्चा इस अभियान से वंचित न रहे।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने भी जिलेवासियों से अभियान में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि पल्स पोलियो कार्यक्रम का उद्देश्य हर बच्चे को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना है। उन्होंने कहा कि सभी अभिभावक अपने बच्चों को बूथ पर लाएं तथा घर-घर पहुंचने वाली स्वास्थ्य टीमों का भी सहयोग करें।

Related Post