गिरिडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई: व्हाट्सएप पर फर्जी गैस बिल अपडेट भेजकर ठगी करने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

फर्जी व्हाट्सएप नंबर और .apk फाइल के जरिए लोगों को बनाते थे शिकार, 5 मोबाइल व 5 सिम कार्ड बरामद

Abhimanyu Kumar
2 Min Read
Highlights
  • तेलोडीह-मनियामारी मार्ग से दो साइबर अपराधी गिरफ्तार
  • 5 मोबाइल फोन और 5 सिम कार्ड बरामद
  • फर्जी गैस बिल अपडेट के नाम पर भेजते थे .apk फाइल
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के तेलोडीह-मनियामारी मार्ग पर कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे फर्जी सिम और फर्जी व्हाट्सएप नंबरों का इस्तेमाल कर लोगों को “गैस बिल अपडेट” के नाम पर नकली .apk फाइल भेजते थे। फाइल डाउनलोड करते ही लोगों के मोबाइल की जानकारी हासिल कर साइबर ठगी को अंजाम दिया जाता था।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संतोष मंडल (23 वर्ष), ग्राम चिकसोरिया, अहिल्यापुर तथा छोटू कुमार मंडल (20 वर्ष), ग्राम बेहरवाटाड़, बिरनी के रूप में हुई है।

 

पुलिस ने आरोपियों के पास से 05 मोबाइल फोन और 05 सिम कार्ड बरामद किए हैं। इस मामले में साइबर थाना कांड संख्या 24/2026 दिनांक 07 अगस्त 2026 दर्ज किया गया है।

 

पुलिस के अनुसार, आरोपी संतोष मंडल पहले भी वर्ष 2019 और 2025 में दर्ज साइबर ठगी के मामलों में जेल जा चुका है। छापेमारी दल में साइबर थाना के कई पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस लाइन के सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक या .apk फाइल को डाउनलोड न करें तथा संदिग्ध साइबर गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page