गिरिडीह में विवाहिता से कथित मारपीट का मामला तूल पकड़ता, वायरल वीडियो के बाद महिला सुरक्षा पर उठे सवाल….

"पपीते के पौधे से शुरू हुआ विवाद, अब इंसाफ की मांग तेज।"

Abhimanyu Kumar
2 Min Read
जमुआ में विवाहिता ने सास-ससुर, देवर समेत चार लोगों पर मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाया।
Highlights
  • पपीते का पौधा खाने के विवाद में मारपीट का आरोप
  • सास-ससुर, देवर समेत चार लोगों पर गंभीर आरोप
  • चेन, नथिया और मोबाइल छीनने का भी आरोप
  • घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • पुलिस जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

मुआ थाना क्षेत्र के जरीडीह गांव की रहने वाली एक विवाहिता ने अपनी सास, ससुर, देवर और देवर के दोस्त पर मारपीट, गला से सोने की चेन व नथिया छीनने, मोबाइल लूटने तथा कपड़े फाड़कर अर्धनग्न करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता पूनम कुमारी ने इस संबंध में जमुआ थाना में लिखित आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

 

आवेदन के अनुसार, 2 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे बकरी द्वारा पपीते का पौधा खा लेने को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि इसके बाद सास ढलिया देवी, ससुर सुखदेव महतो, देवर शिवम कुमार और राहुल कुमार वर्मा ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके साथ अभद्रता की गई, कपड़े फाड़ दिए गए तथा गले से सोने की चेन, नथिया और मोबाइल फोन भी छीन लिया गया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसके छोटे बच्चे के साथ भी मारपीट की गई।

 

घटना के बाद पीड़िता ने किसी तरह डायल 112 पर सूचना दी। आवेदन के साथ मारपीट की फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग पेन ड्राइव में उपलब्ध कराने की बात भी कही गई है। पीड़िता ने आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

 

नोट: यह समाचार पीड़िता द्वारा पुलिस को दिए गए लिखित आवेदन पर आधारित है। मामले में पुलिस की जांच और आधिकारिक पक्ष आना शेष है।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page