सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गिरिडीह के बीबीए एवं बीसीए विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता को सिद्ध किया है। विद्यार्थियों की उल्लेखनीय सफलता से संस्थान में हर्ष का वातावरण है।
बीबीए सत्र 2023–2026 में शिवम कुमार गुप्ता ने 8.50 SGPA प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। गौसिया परवीन ने 8.33 SGPA के साथ द्वितीय तथा नंदानी सिंह ने 8.17 SGPA के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इसी प्रकार बीबीए सत्र 2024–2027 में यासमीन परवीन ने 8.64 SGPA के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। मनीषा कुमारी ने 8.55 SGPA के साथ द्वितीय तथा शिवम कुमार यादव ने 8.05 SGPA के साथ तृतीय स्थान अर्जित किया।
बीसीए सत्र 2024–2027 में मानसी राज ने 8.05 SGPA के साथ प्रथम, श्रेयांशी गुप्ता ने 7.77 SGPA के साथ द्वितीय तथा सौरव सिंह ने 7.64 SGPA के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं बीसीए सत्र 2025–2028 में सागर कुमार ने 9.00 SGPA के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। कोमल कुमारी ने 8.87 SGPA के साथ द्वितीय तथा करिश्मा कुमारी ने 8.52 SGPA के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में संस्थान के निदेशक डॉ. विजय सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि “सफलता का आधार केवल प्रतिभा नहीं, बल्कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन, सकारात्मक सोच और लक्ष्य के प्रति समर्पण है। हमें विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट उपलब्धियाँ हासिल कर संस्थान एवं राज्य का नाम रोशन करेंगे।”
इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य, विभागाध्यक्षों एवं शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं तथा कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।
उल्लेखनीय है कि सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गिरिडीह क्षेत्र का प्रथम बी.टेक. कॉलेज है। संस्थान तकनीकी एवं प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, आधुनिक प्रयोगशालाओं, अनुभवी संकाय सदस्यों तथा उद्योगोन्मुख शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर प्रयासरत है। विश्वविद्यालय परीक्षाओं में विद्यार्थियों की लगातार उत्कृष्ट सफलता संस्थान की उच्च शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासित शिक्षण व्यवस्था एवं उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
मैं अभिमन्यु कुमार पिछले चार वर्षों से गिरिडीह व्यूज में बतौर “चीफ एडिटर” के रूप में कार्यरत हुं,आप मुझे नीचे दिए गए सोशल मीडिया के द्वारा संपर्क कर सकते हैं।