JPSC पेपर लीक मामले की जांच पहुंची गिरिडीह, CID ने बेंगाबाद से सहायक शिक्षक विकास पांडेय को हिरासत में लिया….

JPSC पेपर लीक मामले में गिरिडीह कनेक्शन, CID की जांच तेज।

Abhimanyu Kumar
2 Min Read
AI GENERATED IMAGE
Highlights
  • CID ने बेंगाबाद से सहायक शिक्षक विकास पांडेय को हिरासत में लिया।
  • मामले में अभी तक CID की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं।
  • पूरे नेटवर्क और अन्य संदिग्धों की भूमिका की जांच जारी।
  • पेपर लीक नेटवर्क से कथित संबंधों को लेकर पूछताछ जारी।
  • राज्यभर में लगातार छापेमारी कर रही है जांच एजेंसी।
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह: झारखंड के बहुचर्चित JPSC सिविल सेवा परीक्षा पेपर लीक मामले की जांच का दायरा अब गिरिडीह तक पहुंच गया है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, CID ने गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बदवारा गांव से सरकारी विद्यालय के सहायक शिक्षक विकास पांडेय को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। हालांकि, इस कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है।

सूत्रों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच के दौरान विकास पांडेय का नाम कथित पेपर लीक नेटवर्क से जुड़े कुछ संदिग्धों के संपर्क में आने के बाद सामने आया। इसी आधार पर CID उनसे पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि परीक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारी के कथित नेटवर्क में उनकी कोई भूमिका थी या नहीं।

बताया जा रहा है कि JPSC पेपर लीक मामले में CID लगातार राज्य के विभिन्न जिलों में छापेमारी और पूछताछ कर रही है। इससे पहले रांची, हजारीबाग और कोडरमा सहित कई स्थानों पर कार्रवाई की जा चुकी है। गिरिडीह में हुई यह कार्रवाई जांच के दायरे के लगातार विस्तार का संकेत मानी जा रही है।

 

फिलहाल CID विकास पांडेय से पूछताछ के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका और पेपर लीक के पूरे तंत्र की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास कर रही है। मामले में आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है।

 

नोट :खबर सूत्रों के अनुसार बनाया गया हैं.

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page