गिरिडीह में फर्जी आंगनबाड़ी और गैस KYC नोटिस भेजकर ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार

Pintu Kumar
1 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह: गिरिडीह पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह से तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

ये आरोपी फर्जी आंगनबाड़ी नोटिस, गैस बिल अपडेट, गर्भवती एवं प्रसूता महिलाओं की ई-केवाईसी और गैस कनेक्शन डिस्कनेक्ट होने के नाम पर लोगों को झांसा देकर ठगी करते थे।

पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने सिहोडीह स्थित बिरेंद्र पांडेय के मकान में छापेमारी कर तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंकज मंडल (19), मोहन मंडल (19) और सोनू कुमार (18) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे मोबाइल पर फर्जी नोटिस भेजकर लोगों से केवाईसी अपडेट कराने के बहाने ठगी करते थे।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 8 मोबाइल फोन, 6 सिम कार्ड और 1 लैपटॉप बरामद किया है। इस मामले में साइबर थाना कांड संख्या 27/2026 दिनांक 25 अगस्त 2026 को दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page