छात्रों के हित में VBU का बड़ा फैसला, CLC के बिना भी मिलेगा B.Ed. में अस्थायी नामांकन का मौका

VBU FYUGP 2022-26: विनोबा भावे विश्वविद्यालय ने जारी की अधिसूचना

Abhimanyu Kumar
2 Min Read
Highlights
  • B.Ed. सत्र 2026-28 में चयनित विद्यार्थियों को CLC के बिना औपबंधिक नामांकन की अनुमति
  • सामान्य/पिछड़ी जाति के लिए 50% और SC/ST अभ्यर्थियों के लिए 45% अंक आवश्यक।
  • स्व-घोषणा पत्र जमा करना अनिवार्य।
  • FYUGP 2022-26 के सेमेस्टर-VIII की परीक्षा अक्टूबर/नवंबर 2026 में संभावित।
  • सेमेस्टर-VI तक निर्धारित न्यूनतम अंक हासिल करना जरूरी।
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

हजारीबाग। विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग ने FYUGP सत्र 2022-26 के सेमेस्टर-VIII के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। विश्वविद्यालय की अधिसूचना के अनुसार सेमेस्टर-VIII की परीक्षा अक्टूबर/नवंबर 2026 में आयोजित होने की संभावना है।

 

विद्यार्थियों के शैक्षणिक हित को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय ने निर्णय लिया है कि विश्वविद्यालय के अधीन किसी भी राजकीय/अंगीभूत/संबद्ध बीएड महाविद्यालय में सत्र 2026-28 में नामांकन के लिए चयनित वैसे अभ्यर्थी, जो वर्तमान में FYUGP सत्र 2022-26 के सेमेस्टर-VIII में अध्ययनरत हैं तथा सेमेस्टर-VI तक मेजर पत्रों में कुल मिलाकर न्यूनतम वांछित अंक प्राप्त कर चुके हैं, उन्हें महाविद्यालय परित्याग प्रमाण-पत्र (CLC) प्रस्तुत किए बिना भी औपबंधिक नामांकन की अनुमति दी जाएगी। सामान्य एवं पिछड़ी जाति के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए 45 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं।

Advertisement

हालांकि, ऐसे विद्यार्थियों के लिए स्व-घोषणा पत्र महाविद्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा। इसमें यह उल्लेख करना होगा कि अष्टम सेमेस्टर का अंक पत्र प्राप्त होते ही निर्धारित अवधि के भीतर वे अपना CLC संबंधित महाविद्यालय में जमा कर देंगे।

 

यदि निर्धारित समय के भीतर CLC जमा नहीं किया जाता है तो औपबंधिक नामांकन स्वतः निरस्त माना जाएगा। वहीं, यदि कोई विद्यार्थी FYUGP का चौथा वर्ष पूरा नहीं कर पाता है, तो उसे बैचलर डिग्री के साथ Exit करने का विकल्प मिलेगा। ऐसे विद्यार्थियों को महाविद्यालय द्वारा CLC प्रदान किया जाएगा, जिसे संबंधित बीएड महाविद्यालय में जमा कर नामांकन बरकरार रखा जा सकेगा।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page