बरगंडा सार्वजनिक काली मंडा में दुर्गा पूजा को लेकर नई कमेटी का गठन

Pintu Kumar
1 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह: बरगंडा सार्वजनिक काली मंडा, श्री विश्वनाथ मंदिर परिसर में आगामी दुर्गा पूजा के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर बुधवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नई पूजा कमेटी का गठन किया गया।

बैठक में अजय बागड़िया को अध्यक्ष, दुर्गा राम को उपाध्यक्ष, प्रदीप अग्रवाल को सचिव, रविरंजन कुमार एवं ज्वाहर साह को सह-सचिव, नंदन दारूका को कोषाध्यक्ष तथा रूपक केडिया को सह-कोषाध्यक्ष चुना गया।

नई कमेटी के गठन के बाद दुर्गा पूजा को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ आयोजित करने को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। पूजा पंडाल, धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं की सुविधा समेत अन्य तैयारियों को बेहतर ढंग से संचालित करने पर जोर दिया गया।

बैठक में मौजूद सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और दुर्गा पूजा के सफल आयोजन के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page