गणेश पूजा के अवसर पर जागरूकता क्लब दलिया आयोजित करेगा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

Pintu Kumar
2 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

जमुआ : गणेश पूजा के अवसर पर जागरूकता क्लब दलिया की ओर से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं में शिक्षा, सामान्य ज्ञान और प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे।

आयोजक क्लब के अनुसार प्रतियोगिता 12 सितंबर 2026 को Holy Faith Academy, Barmasiya, Tara में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगी। प्रतियोगिता में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिन्हें हल करने के लिए विद्यार्थियों को 1 घंटा 30 मिनट का समय मिलेगा। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए 20 रुपये का रजिस्ट्रेशन शुल्क निर्धारित किया गया है।

प्रश्न सामान्य ज्ञान के अलावा विज्ञान, इतिहास, भूगोल, भारतीय संविधान, खेल, समसामयिक घटनाओं सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों से संबंधित होंगे। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए विशेष पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। वहीं, प्रतियोगिता में शामिल सभी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

जागरूकता क्लब दलिया के पदाधिकारियों ने बताया कि क्लब द्वारा प्रत्येक वर्ष गणेश पूजा के अवसर पर इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच उपलब्ध कराना और उनमें आत्मविश्वास तथा प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता विकसित करना है।

प्रतियोगिता के विजेताओं एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान के लिए बाद में ग्राम दलिया में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, शिक्षक एवं अन्य अतिथि शामिल होंगे।

क्लब ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में शामिल कराने की अपील की है। रजिस्ट्रेशन एवं अन्य जानकारी के लिए 91220 34046, 89692 05809, 98012 84365 और 97983 25249 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page