बड़कीटांड आजीविका महिला संकुल संगठन ने कमाया 9.12 लाख रुपये का लाभ, वार्षिक आमसभा में महिला सशक्तिकरण पर जोर….

Abhimanyu Kumar
3 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गांडेय। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) गांडेय इकाई के तत्वावधान में संचालित बड़कीटांड आजीविका महिला संकुल संगठन स्वावलम्बी सहयोग समिति लिमिटेड की तीसरी वार्षिक आमसभा देवनदीह स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता झारघट्टा पंचायत की मुखिया रानी कुमारी और संकुल संगठन की अध्यक्ष ऊषा कुमारी ने संयुक्त रूप से की।

आमसभा में संकुल संगठन की लेखापाल समीक्षा कुमारी ने पिछले वर्ष की गतिविधियों, विभिन्न योजनाओं, सरकारी सुविधाओं के समन्वय तथा नियमित समूह बैठकों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभिन्न ग्राम संगठनों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने सहित अन्य गतिविधियों से संकुल संगठन को 9 लाख 12 हजार 712 रुपये का लाभ प्राप्त हुआ है।

गांडेय प्रखंड के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक संदीप मिंज ने कहा कि महिलाओं को नियमित बचत से जोड़कर समूहों को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा सकता है। इससे महिला सशक्तिकरण के साथ समृद्ध समाज के निर्माण में भी सहयोग मिलेगा। उन्होंने सरकारी योजनाओं में महिलाओं की अधिक भागीदारी पर जोर दिया।

फील्ड थीमेटिक कोऑर्डिनेटर रामचंद्र चौधरी ने कहा कि बड़कीटांड संकुल में कृषि और पशुधन गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। समूह से जुड़ी महिलाओं को कृषि और पशुपालन से जोड़कर उन्हें लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि आईएफसी के अंतर्गत पशुधन सेवा केंद्र से सभी ग्रामों को जोड़कर गांवों में सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

कार्यक्रम में बेहतर कार्य करने वाली महिला कैडर अर्चना देवी और पूनम देवी, सेतु दीदी काजल कुमारी तथा बैंक सखी रीना कुमारी (बैंक ऑफ इंडिया, गांडेय शाखा) को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संकुल संगठन की अध्यक्ष ऊषा देवी को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसके अलावा लक्ष्मी आजीविका सखी मंडल, रातबहियर को मॉडल सखी मंडल तथा ढोढ़ीया आजीविका महिला ग्राम संगठन को मॉडल ग्राम संगठन के रूप में सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन संकुल समन्वयक सुशीला हेंब्रम ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन संकुल समन्वयक दिलीप कुमार वर्मा ने किया। आमसभा में झारघट्टा, उदयपुर, दासडीह, बरमसिया और बड़कीटांड पंचायतों के आजीविका सखी मंडल एवं ग्राम संगठनों से जुड़ी महिलाएं शामिल हुईं। इस दौरान राधिका देवी, पूनम देवी किस्कू, आरती देवी, बिमला देवी, हेमंती कुमारी वर्मा, रीता देवी, बेबी देवी, पिंकी देवी, बबीता देवी, नीतू देवी, प्रीति कुमारी, नूतन देवी, रजिया खातून, सहज्जादी प्रवीण, बनो बीबी, पार्वती हंसदा, चांदमुनी मरांडी, जेआरपी शोषण अख्तर समेत सैकड़ों समूह सदस्य उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page