सुदिव्य सोनू की राजनीतिक विरासत आगे बढ़ाने की बात, श्वेता शर्मा ने कहा- सहयोग से भरूंगी खाली जगह

Pintu Kumar
1 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह: दिवंगत मंत्री और गिरिडीह के पूर्व विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद उनकी राजनीतिक विरासत को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच उनकी पत्नी श्वेता शर्मा ने सुदिव्य सोनू के अधूरे कार्यों और जनता से जुड़े सरोकारों को आगे बढ़ाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि सुदिव्य सोनू की जो खाली जगह बनी है, उसे वह लोगों के सहयोग और समर्थन से भरने का प्रयास करेंगी।

श्वेता शर्मा के इस बयान के बाद गिरिडीह की राजनीतिक गतिविधियों में इसे महत्वपूर्ण संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। सुदिव्य सोनू लंबे समय तक झारखंड मुक्ति मोर्चा से जुड़े रहे और गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। वर्ष 2019 और 2024 में उन्होंने गिरिडीह सीट से जीत दर्ज की थी। बाद में वह हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री बने।

सुदिव्य सोनू के निधन के बाद गिरिडीह विधानसभा सीट रिक्त हुई है और संभावित उपचुनाव को लेकर राजनीतिक चर्चाएं चल रही हैं। इस बीच श्वेता शर्मा के नाम की भी संभावित उम्मीदवार के रूप में चर्चा सामने आई है। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *