अपर समाहर्ता-सह-निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने जमुआ विधानसभा क्षेत्र में मेगा हेल्प डेस्क कैंप का किया निरीक्षण…

Share This News

गिरिडीह:- गिरिडीह जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत आज सभी मतदान केंद्रों पर मेगा हेल्प डेस्क कैंप का आयोजन किया गया।

इस क्रम में अपर समाहर्ता-सह-निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 30-जमुआ विधानसभा क्षेत्र, श्री वैभव कुमार सिंह ने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मेगा हेल्प डेस्क कैंपों का निरीक्षण किया।

उन्होंने कैंप में उपलब्ध सुविधाओं एवं मतदाताओं को दी जा रही सहायता का जायजा लेते हुए मतदाता सूची में नाम जोड़ने, प्रविष्टियों में सुधार तथा SIR-2026 से संबंधित समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया का अवलोकन किया। प्रशासन का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अद्यतन एवं समावेशी बनाना तथा प्रत्येक पात्र मतदाता को निर्वाचन प्रक्रिया से जोड़ना है।

सभी पात्र मतदाताओं से अपील है कि मतदाता सूची से संबंधित किसी भी प्रकार की सहायता के लिए अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर पहुंचकर मेगा हेल्प डेस्क कैंप का लाभ उठाएं।