इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन की दोहरी पहल, कन्याओं को वस्त्र-फल वितरण के साथ स्वच्छता का दिया संदेश

कन्या सम्मान और स्वच्छता जागरूकता का संदेश लेकर आगे आया इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन, मेयर प्रमिला मेहरा की मौजूदगी में संपन्न हुए सेवा कार्य।

Abhimanyu Kumar
2 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह। दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर Inner Wheel Club of Giridih Sunshine, District 325 द्वारा अध्यक्ष राखी झुनझुनवाला के नेतृत्व में बाभनटोली दुर्गा मंडप में कन्या सेवा एवं स्वच्छता जागरूकता के दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में गिरिडीह की मेयर प्रमिला मेहरा विशेष रूप से उपस्थित रहीं, जो क्लब की सम्मानित सदस्य भी हैं।

इस अवसर पर दुर्गा मंडप समिति के सचिव रिंकू कुमार ने मेयर प्रमिला मेहरा को पौधा भेंट कर तथा रीता देवी ने माँ दुर्गा की शक्ति एवं नारी सम्मान के प्रतीक स्वरूप लाल चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया।

कन्या सेवा के अंतर्गत लगभग 35 से 40 कन्याओं को मेयर प्रमिला मेहरा के हाथों फ्रॉक, वस्त्र एवं फल वितरित किए गए। क्लब अध्यक्ष राखी झुनझुनवाला ने कहा कि कन्याएँ माँ दुर्गा का स्वरूप हैं। उनका सम्मान, संरक्षण एवं उनके चेहरे पर मुस्कान लाना ही माँ की सच्ची आराधना है।

स्वच्छता अभियान के अंतर्गत चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रेसिडेंट  निर्मल झुनझुनवाला के सौजन्य से दुर्गा मंडप में गीले एवं सूखे कचरे के लिए दो अलग-अलग डस्टबिन प्रदान किए गए, ताकि पूजा सामग्री एवं अन्य कचरे का व्यवस्थित संग्रह और उचित निस्तारण हो सके। साथ ही स्वच्छता जागरूकता संबंधी पैम्फलेट भी वितरित किए गए।

मेयर प्रमिला मेहरा एवं अध्यक्ष राखी झुनझुनवाला ने गिरिडीहवासियों से अपील की कि पूजा पंडालों, मेलों एवं खाने-पीने के स्टॉलों के आसपास स्वच्छता बनाए रखें। कचरा खुले में न फेंकें और डस्टबिन का उपयोग करें, ताकि बच्चों, बुजुर्गों सहित सभी को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिल सके। स्वच्छता को केवल त्योहारों तक नहीं, बल्कि दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएँ।

कार्यक्रम में पास्ट प्रेसिडेंट सुमन गौरी सरिया, वाइस प्रेसिडेंट स्मृति आनंद, ट्रेजरर रश्मि गुप्ता, शशि जैन, सुनीता बर्णवाल, तनुजा भूषण, , किरण बर्णवाल, संगीता बसईवाला, उषा केडिया, मीना गुप्ता, पूनम केडीया सहित क्लब की अन्य सदस्याएँ एवं मां दुर्गा समिति बाभन टोली के उपाध्यक्ष निखिल झुनझुनवाला, वरुण झुनझुनवाला, कोषाध्यक्ष देबू यादव, अध्यक्ष दीपू यादव सदस्य दीपू कुमार, सोनू कुमार ,मंचू कुमार और बहुत से सदस्य उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *