संविधान दिवस पर जिला पुस्तकालय में हुआ विशेष कार्यक्रम, 150 छात्र-छात्राओं को दी गई मौलिक अधिकारों की जानकारी

Pintu Kumar
1 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह: संविधान दिवस के अवसर पर जिला पुस्तकालय, गिरिडीह में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री विनय कुमार ने भारतीय संविधान की मूल प्रति का अवलोकन किया तथा संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया। साथ ही संविधान के विभिन्न पहलुओं और उसके महत्व पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम के दौरान मास्टर सावरेन मांझी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने संविधान की प्रस्तावना के महत्व को समझाते हुए विद्यार्थियों को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को संविधान की प्रस्तावना की शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम में लगभग 150 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उल्लेखनीय है कि जिला पुस्तकालय, गिरिडीह में भारतीय संविधान की मूल प्रति उपलब्ध है, जिसे संविधान दिवस के अवसर पर आम लोगों एवं विद्यार्थियों के अवलोकन के लिए विशेष रूप से रखा गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में पुस्तकालय कर्मचारी नितिन गोविंद, अरुण शर्मा, अजय कुमार सहित अन्य कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *