बुजुर्ग महिलाओं संग दीपावली मनाकर इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन ने बाँटी खुशियाँ

Pintu Kumar
2 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह: इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन द्वारा द क्लब गिरिडीह वाला(TCG) रिसॉर्ट, हरि चौक में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।

इस अवसर पर क्लब ने अनूठी पहल करते हुए बुजुर्ग महिलाओं के साथ दीपावली की खुशियाँ साझा कीं। उन्हें उपहार स्वरूप लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियाँ, सिंहासन, आसनी, दीये, मोमबत्तियाँ एवं मिठाइयाँ भेंट की गईं। क्लब अध्यक्ष राखी झुनझुनवाला सहित सभी सदस्यों ने बुजुर्ग महिलाओं का सम्मान कर उनका आशीर्वाद लिया।

क्लब अध्यक्ष राखी झुनझुनवाला ने कहा कि त्योहार का वास्तविक आनंद केवल अपने घरों में खुशियाँ मनाने में नहीं, बल्कि उन लोगों के जीवन में भी खुशियों के दीप जलाने में है, जिन्हें अपनों के स्नेह और साथ की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि क्लब भी एक परिवार है और इस परिवार के साथ समाज के बुजुर्गों को जोड़कर त्योहार मनाना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य था।

समारोह में क्लब की आईएसओ नमिता जमुआर द्वारा इको-फ्रेंडली तोरण (बंदनवार) निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें शशि जैन को प्रथम एवं सुधा श्रीवास्तव को द्वितीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कोषाध्यक्ष रश्मि गुप्ता द्वारा आयोजित मनोरंजक खेलों ने कार्यक्रम में उत्साह बढ़ाया।

इस अवसर पर अध्यक्ष राखी झुनझुनवाला एवं सदस्य सुधा श्रीवास्तव द्वारा सभी सदस्यों को दीपावली उपहार भेंट किए गए। अंत में सभी सदस्यों ने मिलकर फुलझड़ियाँ जलाईं, दीपावली की खुशियाँ मनाईं और खूब मस्ती की। हँसी-खुशी, आपसी प्रेम और उल्लास के बीच समारोह यादगार बन गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी की उत्साहपूर्ण भागीदारी एवं सहयोग से दीपावली मिलन समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *