गिरिडीह के नेताजी चौक पर दर्दनाक सड़क हादसा, नन्द नगर के रोहित सिंह राठौड़ की ट्रक के चपेट में आने से दर्दनाक मौत…

गिरिडीह में एक बार फिर ट्रक की रफ्तार ने एक नौजवान युवक का जान ले लिया, नो एंट्री के खुलने के बाद ट्रक हवाई जहाज के रफ्तार से सड़क पर चलती हैं जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ते जा रही...

Abhimanyu Kumar
2 Min Read
Highlights
  • फ्लाईओवर निर्माण को लेकर उठी मांग...
  • गिरिडीह में रफ्तार का कहर नौजवान की मौत..
  • रात होते ही इस मार्ग पर भारी वाहनों की संख्या अचानक बढ़ जाती है..
  • चौक के आसपास पहले भी हुई घटना...
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह। नेताजी चौक के पास सोमवार देर रात लगभग 11:00 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना में नन्द नगर, भंडारीडीह निवासी रोहित सिंह राठौड़ की मौत हो गई। तेज रफ़्तार से गुजर रहे एक ट्रक की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। घटना के बाद स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। कई घंटे तक लोग स्तब्ध थे, क्योंकि रोहित को इलाके में एक शांत और मिलनसार युवक के रूप में जाना जाता था।

Advertisement..

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात होते ही इस मार्ग पर भारी वाहनों की संख्या अचानक बढ़ जाती हैओ। नो-एंट्री हटते ही ट्रकों की लंबी कतारें तेज रफ्तार से गुजरती हैं, जिससे लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि किसी के बीच में पड़ जाने पर ऐसा लगता है जैसे भारी वाहन उसे कुचलते हुए निकल जाएंगे। कई बार यह डर हकीकत में बदल चुका है।

 

मौलाना आज़ाद चौक के पास इससे पहले भी कई दुर्घटनाएँ हो चुकी हैं, जिनमें दो युवकों की मौत हुई थी। अब एक और युवा की असमय मौत ने लोगों के आक्रोश को बढ़ा दिया है। इलाके के लोगों का आरोप है कि चुनाव के दौरान बायपास निर्माण का वादा किया गया था, लेकिन आज तक स्थिति जस की तस है। उनका कहना है कि “जब तक किसी जनप्रतिनिधि के घर का सदस्य हादसे का शिकार नहीं होगा, तब तक इन समस्याओं की गंभीरता नहीं समझी जाएगी।

 

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से सुरक्षित सड़क व्यवस्था, भारी वाहनों पर सख्त निगरानी तथा बायपास निर्माण को प्राथमिकता देने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो ऐसी त्रासदियाँ आगे भी दोहराई जाएंगी।

 

Advertisement

IMG-20250603-WA0001

IMG-20250603-WA0001

IMG-20250603-WA0002

IMG-20250603-WA0002

रोहित सिंह राठौड़ के निधन से नन्द नगर और आसपास के क्षेत्रों में मातमी सन्नाटा पसरा है। लोग उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना जता रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page