NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक मामले की होगी CBI जांच

Pintu Kumar
1 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। 3 मई 2026 को आयोजित हुई परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोपों के बाद यह निर्णय लिया गया।

जानकारी के अनुसार, परीक्षा के प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने और कई राज्यों से शिकायतें मिलने के बाद मामला गंभीर हो गया था। इसके बाद केंद्र सरकार ने पूरे मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपने का निर्णय लिया है।

NTA ने जारी बयान में कहा है कि छात्रों के हित और परीक्षा की पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। नई परीक्षा तिथि जल्द घोषित की जाएगी।

वहीं, इस फैसले के बाद लाखों छात्रों और अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है। छात्र अब नई परीक्षा तिथि और आगे की प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page