09 जून से गिरिडीह में हल्कावार विशेष राजस्व शिविर शुरू, पंचायत स्तर पर होगा समस्याओं का समाधान….

घर के नजदीक मिलेगा राजस्व समस्याओं का समाधान, 09 जून से गिरिडीह में शुरू होगा विशेष राजस्व शिविर अभियान।

Abhimanyu Kumar
3 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह : उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री रामनिवास यादव के निर्देशानुसार जिले में 09 जून 2026 से विशेष राजस्व शिविर अभियान की शुरुआत की जाएगी। यह अभियान जिले के विभिन्न अंचलों की कुल 129 हल्कावार एवं पंचायतों में आयोजित होगा, जहां आमजनों की भूमि एवं राजस्व संबंधी समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा।

Advertisement 

जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष अभियान का उद्देश्य आम लोगों को राजस्व सेवाएं उनके घर के नजदीक उपलब्ध कराना तथा लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करना है। उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों एवं राजस्व कर्मियों को निर्देश दिया है कि शिविरों में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करें तथा प्रत्येक शिविर की दैनिक प्रगति रिपोर्ट जिला स्तर पर उपलब्ध कराएं।

 

इन शिविरों में भू-लगान, दाखिल-खारिज (म्यूटेशन), जमाबंदी सुधार, भूमि अभिलेखों में त्रुटि सुधार, ऑनलाइन लगान रसीद, सीमांकन, भूमि विवादों से संबंधित आवेदन सहित अन्य राजस्व मामलों का निष्पादन किया जाएगा।

 

उपायुक्त श्री रामनिवास यादव ने कहा कि राजस्व सेवाओं को सुगम, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। विशेष शिविरों के माध्यम से लोगों को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर से राहत मिलेगी और लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन संभव हो सकेगा।

 

जिले के विभिन्न अंचलों के पंचायत भवनों, आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालय परिसरों एवं अन्य निर्धारित स्थलों पर आयोजित होने वाले इन शिविरों में संबंधित हल्का कर्मचारी, राजस्व उपनिरीक्षक एवं अंचल कार्यालय के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

तिथि पंचायत / स्थान
09 जून 2026 रेम्बा
10 जून 2026 धुरेता
11 जून 2026 चुंगलो
12 जून 2026 केंदुआ
13 जून 2026 चरघरा
15 जून 2026 करोडीह
16 जून 2026 नवाडीह
17 जून 2026 मघाकला
18 जून 2026 खरगडीहा
19 जून 2026 लताकी
20 जून 2026 कुरहोबिन्दो
22 जून 2026 सियाटांड़

 

 

जमुआ अंचल में 09 जून से 22 जून तक रेम्बा, धुरेता, चुंगलो, केंदुआ, चरघरा, करोडीह, नवाडीह, मघाकला, खरगडीहा, लताकी, कुरहोबिन्दो एवं सियाटांड़ पंचायतों में विशेष राजस्व शिविर आयोजित किए जाएंगे।

 

उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थान पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर शिविरों का लाभ उठाएं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page