भुराई में भीषण सड़क हादसा: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौ”त, गांव में पसरा मातम…

"तेज रफ्तार का कहर: एक पल में उजड़ गई दो घरों की खुशियां"

Abhimanyu Kumar
2 Min Read
Highlights
  • भुराई स्कूल के पास बोलेरो और बाइक की आमने-सामने भीषण टक्कर।
  • टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक करीब 20 फीट तक उछल गई।
  • हादसे में प्रिंस यादव और विवेक यादव की मौ"के पर ही मौ"त।
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र अंतर्गत भुराई में बुधवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौ”त हो गई। हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद बाइक करीब 20 फीट तक उछल गई और दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान गुमगी पंचायत के राउतडीह निवासी प्रिंस यादव (पिता– विजय यादव) और विवेक यादव (पिता– वीरेंद्र यादव) के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक तिसरी बाजार से सामान खरीदकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान भुराई स्कूल के समीप विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सड़क से उछलकर दूर जा गिरी और दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौ”त हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही तिसरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शवों को एंबुलेंस के जरिए तिसरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गिरिडीह भेज दिया है। वहीं दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को जब्त कर तिसरी थाना लाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद राउतडीह गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे इलाके में घटना को लेकर गहरा मातम छाया हुआ है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page