मिर्जागंज के अहरडीह में वन विभाग की छापेमारी, कथित अवैध आरा मिल की जांच से मचा हड़कंप…

Abhimanyu Kumar
2 Min Read
Highlights
  • मिर्जागंज के अहरडीह गांव में वन विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप।
  • फॉरेस्टर कुमार मंगलम और संत कुमार देव के नेतृत्व में हुई कार्रवाई।
  • कथित अवैध आरा मिल का निरीक्षण कर दस्तावेजों की जांच की गई।
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

जमुआ (गिरिडीह): जमुआ वन विभाग की टीम ने मंगलवार को प्रखंड के मिर्जागंज पंचायत स्थित अहरडीह गांव में संचालित एक कथित अवैध आरा मिल पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

छापेमारी अभियान का नेतृत्व फॉरेस्टर कुमार मंगलम एवं संत कुमार देव ने किया। टीम ने गोलू साव (पिता- स्वर्गीय प्रदीप साव) के नाम से संचालित आरा मिल का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। साथ ही वन अधिनियम के संभावित उल्लंघन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की भी पड़ताल की गई।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर यदि किसी प्रकार की अनियमितता या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो संबंधित प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement..

वन विभाग ने दोहराया कि बिना वैध अनुमति संचालित आरा मिलों तथा अवैध लकड़ी कटाई और कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग ने आम लोगों से भी अपील की है कि वन संपदा की सुरक्षा में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध या अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत वन विभाग को दें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page