कार्यस्थल पर मानसिक दबाव? पंचायत सेवक ने की आत्महत्या की कोशिश, इलाज के दौरान मौत

Pintu Kumar
3 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड अंतर्गत बलथरिया पंचायत में पदस्थापित पंचायत सेवक सुखलाल महतो की इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को उन्होंने कार्यालय परिसर में ही कीटनाशक खाकर आत्महत्या की कोशिश की थी। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पहले डुमरी से धनबाद पीएमसीएच, और फिर रांची के रिम्स अस्पताल रेफर किया गया था। रविवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

आत्महत्या के प्रयास ने उठाए कई सवाल, डीसी ने दिए जांच के आदेश

घटना को गंभीरता से लेते हुए गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव ने तत्काल विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। इस संबंध में एक चार सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है, जिसमें अपर समाहर्ता विजय सिंह बिरुआ, एसडीएम संतोष कुमार गुप्ता, डीएसपी नीरज कुमार सिंह और डॉ. रवि महर्षि को शामिल किया गया है।

जांच समिति ने डुमरी अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर विभिन्न कर्मियों और प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) से पूछताछ की है। अब तक सामने आई जानकारियों के अनुसार, कामकाज को लेकर उत्पन्न तनाव या प्रताड़ना की आशंका जताई जा रही है, हालांकि जांच पूरी होने तक कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता।

Advertisement

IMG-20250603-WA0001
IMG-20250603-WA0001
IMG-20250603-WA0002
IMG-20250603-WA0002

विधायक और सांसद ने जताया दुख, की न्यायिक जांच की मांग

घटना के बाद डुमरी विधायक जयराम महतो ने झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह को पत्र लिखकर घटना की न्यायिक जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने भी मृतक पंचायत सेवक के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना जताई और उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

क्षेत्र में तनाव की आशंका, सात स्थानों पर तैनात हुई फोर्स

पंचायत सेवक की रहस्यमय मौत के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को भांपते हुए डुमरी एसडीओ ने डुमरी अंचल के सात संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती कर दी है। एसडीपीओ सुमित कुमार राजावत ने जानकारी दी कि, “मामले की जांच प्रशासन की ओर से जारी है। पुलिस भी सभी संभावित पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।”

परिजनों का आरोप, कार्यस्थल पर था मानसिक दबाव

मृतक पंचायत सेवक सुखलाल महतो के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उन्हें कार्यस्थल पर मानसिक दबाव और अपमान का सामना करना पड़ता था, जिससे परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया। एसडीपीओ सुमित कुमार राजावत ने बताया, “पंचायत सेवक की मौत के मामले की जांच प्रशासन कर रहा है। पुलिस भी अपनी ओर से हर पहलू को खंगाल रही है।”

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *