प्रेमिका से शादी की जिद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, सुरक्षित नीचे उतारने की कवायद तेज…

प्रेमिका से शादी की जिद में युवक चढ़ा 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर, गांव में मचा हड़कंप।

Abhimanyu Kumar
3 Min Read
Highlights
  • बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मोतीलेदा गांव की घटना से इलाके में अफरा-तफरी
  • युवक और युवती के बीच लंबे समय से चल रहा था प्रेम प्रसंग
  • शादी की मांग पूरी होने तक टावर से नीचे उतरने से किया इनकार
  • घटना ने प्रेम प्रसंग में युवाओं के खतरनाक कदमों पर खड़े किए सवाल
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत मोतीलेदा गांव में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक अपनी प्रेमिका से शादी कराने की मांग को लेकर करीब 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। घटना को लेकर पूरे इलाके में घंटों तनावपूर्ण माहौल बना रहा।

Advertisement…

मिली जानकारी के अनुसार मोतीलेदा गांव निवासी संजय रजक का गांव की ही एक युवती के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। परिवार के विरोध से नाराज युवक सोमवार सुबह गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया और वहीं से प्रेमिका से शादी कराने की मांग करने लगा।

 

टावर पर युवक को चढ़ा देख गांव में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और युवक को नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयास करने लगे। काफी देर तक ग्रामीण उसे समझाते रहे, लेकिन युवक अपनी जिद पर अड़ा रहा और शादी की मांग पूरी होने तक नीचे उतरने से इनकार करता रहा।

 

घटना की सूचना मिलने के बाद बेंगाबाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से युवक को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। पुलिस लगातार युवक से बातचीत कर उसे शांत कराने और समझाने में जुटी रही। हालांकि खबर लिखे जाने तक युवक टावर से नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ था।

 

इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लगी रही। ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। पुलिस प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सतर्कता बरती जा रही है।

 

फिलहाल युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास जारी हैं। वहीं इस घटना ने एक बार फिर प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विरोध के कारण युवाओं द्वारा उठाए जा रहे खतरनाक कदमों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page