JPSC/JSSC परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में युवा आजसू व आजसू छात्र संघ का प्रदर्शन, सरकार का पुतला फूंका

गिरिडीह में छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन, भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Abhimanyu Kumar
2 Min Read
Highlights
  • JPSC/JSSC परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में गिरिडीह में प्रदर्शन
  • प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग
  • युवा आजसू और आजसू छात्र संघ ने सरकार का पुतला दहन किया
  • मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह | संवाददाता

गिरिडीह में गुरुवार को युवा आजसू एवं अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू छात्र संघ) की ओर से JPSC/JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली, अनियमितताओं एवं अभ्यर्थियों के साथ हो रहे कथित अन्याय के विरोध में राज्य सरकार का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व आजसू छात्र संघ के जिला अध्यक्ष अक्षय यादव ने किया।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-युवा और संगठन के कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भर्ती परीक्षाओं को पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से आयोजित करने, कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रियंका शर्मा ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे कथित घोटालों और अनियमितताओं से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर योग्य अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने की मांग की।

युवा आजसू के जिला प्रभारी उत्कर्ष महतो ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार युवाओं के भविष्य की अनदेखी कर रही है। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों के साथ-साथ गिरिडीह में उसरी नदी से जुड़े मुद्दे को भी उठाते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि युवाओं के हितों की रक्षा के लिए आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

आजसू छात्र संघ ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों की मांगों की अनदेखी की गई तो संगठन राज्यव्यापी और चरणबद्ध आंदोलन को और तेज करेगा।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सतीश यादव, प्रिंस चौरसिया, चंदन मंडल, संजीत यादव, जिला सचिव कुंदन चंद्रवंशी, करण यादव, सह सचिव सागर तिवारी, दिलीप मंडल, जिला सोशल मीडिया प्रभारी दिवाकर चंद्रवंशी, संदीप दास, सुभाष दास, रोहित रजक, सोनू यादव, प्रिंशु गुप्ता, रिशु कुमार, आशीष सिंह, कृष्ण सिंह, छोटू यादव, सुजीत कुमार, मोमद अज़ीम अंसारी, विष्णु देव, आकाश, राहुल, विवेक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page