नवोदय विद्यालय गांडेय पहुंचे उपायुक्त रामनिवास यादव, शिक्षा से लेकर भोजन और छात्रावास व्यवस्था का लिया जायजा…

Abhimanyu Kumar
2 Min Read
Highlights
  • डीसी रामनिवास यादव ने किया नवोदय विद्यालय गांडेय का निरीक्षण
  • छात्रावास, पेयजल, शौचालय और बिजली व्यवस्था की जांच
  • किचेन शेड और भोजन की गुणवत्ता का लिया जायजा
  • विद्यार्थियों से पढ़ाई और परीक्षा की तैयारियों की ली जानकारी
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गांडेय प्रखंड स्थित नवोदय विद्यालय का शनिवार को उपायुक्त श्री रामनिवास यादव ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्रावास, भोजन, पेयजल, स्वच्छता और अन्य आधारभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

उपायुक्त ने विद्यालय की कक्षाओं का भ्रमण कर विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई, पाठ्यक्रम की प्रगति और आगामी परीक्षाओं की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं तथा पढ़ाई के दौरान आने वाली समस्याओं के संबंध में भी बातचीत की। साथ ही शिक्षकों से शैक्षणिक गतिविधियों और विद्यार्थियों के प्रदर्शन की जानकारी ली।

इसके बाद उपायुक्त ने छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने कमरों, पेयजल, शौचालय, बिजली और साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लेते हुए विद्यार्थियों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने आवासीय परिसर की नियमित साफ-सफाई और बेहतर रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने को कहा।

 

उपायुक्त ने विद्यालय के किचेन शेड और भोजन व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और निर्धारित मानकों की जानकारी ली। संबंधित कर्मियों को भोजन की गुणवत्ता में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने तथा विद्यार्थियों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

 

निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, आधारभूत संरचना के साथ उपस्थिति पंजी, सामग्री पंजी और अन्य अभिलेखों की भी जांच की गई।

 

उपायुक्त ने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर आवासीय सुविधा, पौष्टिक भोजन और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने विद्यार्थियों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ त्वरित समाधान करने तथा विद्यालय की व्यवस्थाओं का नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मौके पर सहायक समाहर्ता श्री यश कुमार, विद्यालय प्रबंधन एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।

 

Tags:

 

Giridih News, Gandey News, Navodaya Vidyalaya, Ramnivas Yadav, Giridih DC, Jharkhand Education News, School Inspection

 

#Giridihviews #GiridihNews #Gandey #JharkhandNews

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page