चरकमारा जंगल से अगवा दो युवकों को पुलिस ने सकुशल बरामद किया, दो आरोपी गिरफ्तार…

चरकमारा जंगल से अपहरण, उसरी नदी घाट से सकुशल बरामद हुए दो युवक; दो आरोपी गिरफ्तार

Abhimanyu Kumar
2 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह: गांडेय थाना क्षेत्र के चरकमारा जंगल के पास से अपहरण किए गए दो युवकों को गिरिडीह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया। मामले में पुलिस ने दो प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के अनुसार, 12 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक गिरिडीह को सूचना मिली थी कि मोहन दास, निवासी चरकमारा, थाना गांडेय के भाई धर्मवीर कुमार दास एवं नीतेश कुमार दास, पिता तेजो रविदास का कुछ अपराधकर्मियों ने चरकमारा जंगल के पास से अपहरण कर लिया है। अपहृतों को छोड़ने के एवज में फिरौती की मांग किए जाने की सूचना भी मिली थी।

Advertisement

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर गिरिडीह जीतवाहन उरांव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ग्राम हरसिंह रायडीह स्थित उसरी नदी श्मशान घाट से दोनों अपहृतों को सकुशल बरामद कर लिया।

 

पुलिस ने मामले में मो. रिजवान अंसारी, पिता मो. मुनीर अंसारी और मो. अफसर अंसारी, पिता मो. अख्तर अंसारी, दोनों निवासी डाड़ीडीह, थाना मुफ्फसिल को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोटरसाइकिल, जेएस कंपनी का नीले रंग का ई-रिक्शा (निबंधन संख्या जेएच 11 एम 8684) तथा तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

 

इस संबंध में गांडेय थाना कांड संख्या 45/26, दिनांक 13 अगस्त 2026 के तहत बीएनएस की धारा 115(2), 118(1), 127(2), 140(1) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page