ब्रिगेडियर दीपक गौड़ ने किया 4 झारखंड गर्ल्स बटालियन एनसीसी, दुमका का दौरा…

ब्रिगेडियर दीपक गौड़ ने किया 4 झारखंड गर्ल्स बटालियन एनसीसी, दुमका का दौर

Abhimanyu Kumar
3 Min Read
Highlights
  • ब्रिगेडियर दीपक गौर ने किया 4 झारखंड गर्ल्स बटालियन NCC, दुमका का दौरा
  • शैक्षणिक संस्थानों, बाजारों और प्रमुख मार्गों से गुजरी तिरंगा यात्रा
  • 100 से अधिक कैडेटों ने ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ में लिया हिस्सा
  • NCC कैडेटों ने दिया गरिमापूर्ण गार्ड ऑफ ऑनर
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, हजारीबाग के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर दीपक गौर ने बुधवार को 4 झारखंड गर्ल्स बटालियन एनसीसी, दुमका का दौरा किया। बटालियन पहुंचने पर कमान अधिकारी कर्नल अनिल कुमार एवं सूबेदार मेजर बिकाश रॉय ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर एनसीसी कैडेटों द्वारा ग्रुप कमांडर को गरिमापूर्ण गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।

गार्ड ऑफ ऑनर के उपरांत ब्रिगेडियर गौर का बटालियन के प्रमुख पदाधिकारियों एवं स्थायी अनुदेशात्मक स्टाफ से परिचय कराया गया। इसके बाद कमान अधिकारी कर्नल अनिल कुमार ने ग्रुप कमांडर को बटालियन की प्रशिक्षण गतिविधियों, प्रशासनिक व्यवस्थाओं, उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। ग्रुप कमांडर ने बटालियन परिसर का भ्रमण कर विभिन्न व्यवस्थाओं एवं प्रशिक्षण सुविधाओं का निरीक्षण किया।

Advertisement

दौरे के दौरान ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ का भी आयोजन किया गया। ब्रिगेडियर दीपक गौर, कमान अधिकारी कर्नल अनिल कुमार, बटालियन के नागरिक कर्मचारी, स्थायी अनुदेशात्मक स्टाफ एवं 100 से अधिक एनसीसी कैडेटों ने तिरंगा यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, बाजारों एवं प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। रास्ते में स्थानीय नागरिकों ने यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। लोगों ने तिरंगा लहराकर कैडेटों का उत्साहवर्धन किया तथा कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर राष्ट्रभक्ति के इस आयोजन का अभिनंदन किया।

 

इस अवसर पर ब्रिगेडियर दीपक गौर ने 4 झारखंड गर्ल्स बटालियन द्वारा संथाल परगना क्षेत्र में एनसीसी के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बटालियन के उत्कृष्ट लेआउट, सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं एवं उच्च स्तर के प्रशिक्षण की विशेष प्रशंसा की।

 

उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों एवं उपलब्धि प्राप्त करने वाले कार्मिकों को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कैडेटों को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अनुशासन, समर्पण, परिश्रम एवं राष्ट्रसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

 

ग्रुप कमांडर का दौरा बटालियन के अधिकारियों, स्टाफ एवं कैडेटों के लिए प्रेरणादायक रहा तथा इससे उनमें नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार हुआ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page