दुबई में फंसे बगोदर के प्रवासी मजदूर के मामले में CM का संज्ञान, माइग्रेंट सेल को तत्काल कार्रवाई का आदेश

Abhimanyu Kumar
2 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

बगोदर। बगोदर थाना क्षेत्र के अटका निवासी प्रवासी मजदूर रामेश्वर दास दुबई में फंस गया है। करीब चार महीने से घर लौटने की कोशिश कर रहे रामेश्वर से पिछले पांच दिनों से परिजनों का संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। मोबाइल फोन बंद मिलने से परिवार के लोग किसी अनहोनी की आशंका को लेकर चिंतित हैं।

 

जानकारी के अनुसार, रामेश्वर दास बीते 6 मई को रोजी-रोटी की तलाश में एक ठेकेदार के माध्यम से टूरिस्ट वीजा पर दुबई गया था। वहां पहुंचने के बाद से ही वह वापस घर लौटने के लिए परेशान है। परिजनों के मुताबिक, पिछले पांच दिनों से उसका मोबाइल स्विच ऑफ है और उससे किसी तरह का संपर्क नहीं हो पा रहा है।

मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रवासी मजदूरों के हित में काम करने वाले एक युवक ने रविवार को अटका गांव पहुंचे। उन्होंने रामेश्वर दास के परिजनों से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली और परिवार को मदद का भरोसा दिलाया।

रामेश्वर के परिजनों ने झारखंड सरकार से उसकी सुरक्षित वतन वापसी के लिए तत्काल मदद की गुहार लगाई है। मामले को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी गई है। मुख्यमंत्री ने मामले पर संज्ञान लेते हुए झारखंड प्रवासी नियंत्रण कक्ष (Migrant Cell) को तत्काल संज्ञान लेने का निर्देश दिया। इसके बाद प्रवासी नियंत्रण कक्ष की ओर से त्वरित कार्रवाई शुरू करने की जानकारी दी गई है।

परिवार को अब उम्मीद है कि सरकारी स्तर पर पहल कर रामेश्वर दास की स्थिति का पता लगाया जाएगा और उसकी सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page