गिरिडीह। इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन द्वारा होटल अशोका इंटरनेशनल में शिक्षक दिवस समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
क्लब प्रेसिडेंट राखी झुनझुनवाला ने स्वागत संबोधन में सभी अतिथियों एवं शिक्षकों का अभिनंदन करते हुए शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चार प्रतिष्ठित शिक्षकों—आर.के. महिला कॉलेज की सेवानिवृत्त प्राचार्या डॉ. गीता डे, श्री आर.के. महिला कॉलेज गिरिडीह के प्राचार्य एवं हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. अनुज कुमार, सेवानिवृत्त हेडमिस्ट्रेस डॉ. कुमकुम प्रसाद तथा Holy Trinity School की प्रिंसिपल अनीता सिन्हा—को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सम्मानित शिक्षकों का परिचय सत्सी जैन द्वारा प्रस्तुत किया गया।


इस अवसर पर क्लब के शिक्षा क्षेत्र से जुड़े 10 शिक्षक सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। इनमें अजीत कौर (सेवानिवृत्त प्राचार्या, गुरु नानक विद्यालय), सुषमा सिन्हा (सेवानिवृत्त शिक्षिका, DAV CCL), पूनम प्रकाश सहाय (पूर्व शिक्षिका, कार्मेल स्कूल), शबाना रब्बानी (सेवानिवृत्त वाइस प्रिंसिपल, DAV CCL), राखी झुनझुनवाला (शिक्षिका, कार्मेल स्कूल), संगीता सिन्हा (शिक्षिका, BSM School), शमा परवीन (प्रिंसिपल, पचंबा गर्ल्स हाई स्कूल) तथा नमिता जमुआर (शिक्षिका, Blooming Buds Play School) शामिल रहीं।
PDC पूनम सहाय के मार्गदर्शन में ‘ज्ञान की ज्योति’ की भावपूर्ण प्रस्तुति हुई। सम्मानित शिक्षकों ने कैंडल प्रज्ज्वलित की और उसी ज्योति से क्लब सदस्यों ने अपनी कैंडल जलाकर अपने गुरुओं से ज्ञान, प्रेरणा और सकारात्मक ऊर्जा की ज्योति ग्रहण की। इसके माध्यम से संदेश दिया गया कि “शिक्षक स्वयं दीपक की तरह जलकर अनेक जीवन को ज्ञान की रोशनी से प्रकाशित करता है।”

सेक्रेटरी संगीता सिन्हा, नमिता जमवार, सत्सी जैन, तनुजा भूषण, तनुजा सहाय, मीना गुप्ता, रश्मि गुप्ता एवं सोनाली तर्वे सहित सदस्यों ने “गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु…” की भावना तथा गुरु के विभिन्न गुणों पर दो-दो पंक्तियों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कार्यक्रम में सहभागिता दी।
अंत में वाइस प्रेसिडेंट स्मृति आनंद ने समापन संबोधन एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी सम्मानित शिक्षकों, अतिथियों एवं क्लब सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। गुरु के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और ज्ञान की ज्योति को आगे बढ़ाने के सुंदर संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

मैं अभिमन्यु कुमार पिछले चार वर्षों से गिरिडीह व्यूज में बतौर “चीफ एडिटर” के रूप में कार्यरत हुं,आप मुझे नीचे दिए गए सोशल मीडिया के द्वारा संपर्क कर सकते हैं।