कामरेड इब्नुल हसन बसरु की 17वीं बरसी पर श्रद्धांजलि, चुनाव आयोग के खिलाफ आक्रोश मार्च…

“श्रद्धांजलि से आंदोलन तक, जमुआ में गूंजा लोकतंत्र का सवाल"

Abhimanyu Kumar
2 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

कामरेड इब्नुल हसन बसरु की 17वीं बरसी के अवसर पर सोमवार को भाकपा माले के जमुआ पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एक मिनट का मौन रखकर शहीदों एवं दिवंगत साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिवंगत कामरेड के योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में भाकपा माले पोलित ब्यूरो सदस्य एवं राजधनवार के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह, पूर्व विधायक राजकुमार यादव, जिला सचिव अशोक पासवान, जिप सदस्य उस्मान अंसारी, मीना दास, विजय पांडेय, मनोवर हसन बंटी समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला गया। मार्च थाना मोड़ होते हुए जमुआ चौक पहुंचा, जहां नुक्कड़ सभा आयोजित की गई। सभा में पार्टी नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया और निर्वाचन आयोग को लेकर अपनी आपत्तियां रखते हुए आंदोलन को आगे बढ़ाने की बात कही।

सभा को संबोधित करते हुए कामरेड विनोद कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी निशाना साधा। वहीं कामरेड राजकुमार यादव ने भाजपा की नीतियों के खिलाफ देश के साथ-साथ जमुआ और गिरिडीह में भी आंदोलन तेज करने की बात कही।

मौके पर जिला कमेटी सदस्य रंजीत यादव, भागीरथ पंडित, अभिमन्यु राम, रीतलाल वर्मा, मुस्तकीम अंसारी, अशगर अली, भोला पासवान, रिझो महतो, अरुण वर्मा, रामकुमार वर्मा, तेजो दास, वीरेंद्र वर्मा, मालती देवी, मंजू देवी, निरेशा खातून, कलावती देवी, सुरेंद्र राय, गफूर अंसारी, सगीर अंसारी, शंकर मोदी, रब्बुल हसन रब्बानी, नंदलाल यादव, जितेंद्र सिंह, बासुदेव ठाकुर, रामा ठाकुर, सरजू तुरी, रामधनी राउत, राजेंद्र राम समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *