TEJAS पहल के तहत कार्यशाला, उद्यमियों और स्टार्टअप्स को सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

Pintu Kumar
2 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह: उद्यमिता, स्टार्टअप और MSME क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला उद्योग केंद्र (DIC), गिरिडीह के तत्वावधान में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में TEJAS पहल के तहत कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का शुभारंभ उपायुक्त रामनिवास यादव समेत अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि जिले में उद्यमिता और MSME क्षेत्र को मजबूत करने के लिए उद्यमियों को सरकारी योजनाओं, वित्तीय सहायता, तकनीकी सहयोग और प्रशिक्षण की सही जानकारी मिलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में उद्यमिता की अहम भूमिका है।

उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने कहा कि ग्रामीण और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में छोटे उद्यमों और MSME की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने उद्यमियों को योजनाओं के साथ-साथ आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, वित्तीय सहायता और बाजार से जुड़ाव की जानकारी उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

कार्यशाला में DPIIT और Startup India के प्रतिनिधियों ने Startup India पहल, स्टार्टअप नीति और DPIIT Startup Recognition के बारे में जानकारी दी। प्रतिभागियों को स्टार्टअप पंजीकरण, इनक्यूबेशन, मेंटरशिप, फंडिंग, बौद्धिक संपदा अधिकार और सरकारी खरीद समेत विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी गई।

वहीं JIIDCO, रांची के प्रतिनिधि विकास कुमार ने झारखंड सरकार की Startup और MSME योजनाओं पर प्रस्तुति दी। उन्होंने उद्यम स्थापना एवं विस्तार, तकनीकी उन्नयन, कौशल विकास, बाजार संपर्क और संस्थागत सहयोग से जुड़ी योजनाओं की जानकारी साझा की।

कार्यशाला के दौरान उद्यमियों और प्रतिभागियों ने अधिकारियों एवं संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद किया और योजनाओं, पंजीकरण, वित्तीय सहायता तथा अन्य सरकारी सुविधाओं से जुड़े सवाल पूछे। संबंधित प्रतिनिधियों ने प्रतिभागियों को आवश्यक जानकारी और मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम में पूर्वी वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी, सहायक समाहर्ता यश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अंजना भारती, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक समेत अन्य पदाधिकारी एवं उद्यमी मौजूद रहे। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *