ई-कल्याण पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदन की तिथि बढ़ी, इस तारीख तक करें अप्लाई…

Pintu Kumar
1 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

रांची: झारखंड सरकार के आदिवासी कल्याण आयुक्त कार्यालय की ओर से अनुसूचित जनजाति (ST), अनुसूचित जाति (SC) एवं पिछड़ा वर्ग (OBC) के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 एवं 2026-27 के लिए छात्रवृत्ति से संबंधित ऑनलाइन प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2026 से फिर से शुरू होगी।

जारी सूचना के अनुसार, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत झारखंड राज्य पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना नियमावली, 2022 के प्रावधानों के अनुसार ई-कल्याण पोर्टल पर आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए छात्र-छात्राओं की आवेदन प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू होकर 31 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। वहीं, शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए शैक्षणिक संस्थानों द्वारा ई-कल्याण पोर्टल पर पंजीकरण हेतु आवेदन की प्रक्रिया भी 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित की गई है।

विभाग ने संबंधित छात्र-छात्राओं एवं शैक्षणिक संस्थानों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है, ताकि छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *