दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर सफर होगा आसान, न्यू गिरिडीह में रुकेगी स्पेशल ट्रेन

Pintu Kumar
1 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह: दुर्गापूजा, दीपावली और छठ महापर्व को देखते हुए ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ के बीच रेलवे ने न्यू गिरिडीह के यात्रियों को बड़ी राहत दी है।

त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा को देखते हुए हावड़ा से खातीपुरा, जयपुर के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। खास बात यह है कि इस ट्रेन का ठहराव न्यू गिरिडीह स्टेशन पर भी दिया गया है।

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 03007 हावड़ा–खातीपुरा स्पेशल प्रत्येक रविवार रात 11 बजकर 55 मिनट पर हावड़ा से रवाना होगी और सोमवार सुबह करीब 5 बजकर 53 मिनट पर न्यू गिरिडीह पहुंचेगी।

वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 03008 खातीपुरा–हावड़ा स्पेशल प्रत्येक मंगलवार रात 10 बजकर 20 मिनट पर न्यू गिरिडीह से रवाना होगी।

यह विशेष ट्रेन 11 अक्टूबर 2026 से 29 नवंबर 2026 तक संचालित की जाएगी।

त्योहारों के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के घर लौटने और वापस जाने को देखते हुए न्यू गिरिडीह में इस ट्रेन का ठहराव मिलने से गिरिडीह और आसपास के यात्रियों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

कुल मिलाकर, त्योहारों के सीजन में न्यू गिरिडीह से सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण रेल सुविधा मानी जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *